हिन्दुस्तानी ज़बान
October - December 2021
April-June 2022
January - March 2022
October - December 2018
नियम और शर्तें
लाइब्रेरी की सदस्यता प्राप्त करने के नियम
- यहाँ हिन्दी तथा उर्दू साहित्य से संबंधित पुस्तकें उपलब्ध हैं। इसके साथ यहाँ मराठी, गुजराती, अंग्रेज़ी, परशियन, अरेबिक, फ़ारसी, संस्कृत, इतिहास, गाँधी वाड्.मय तथा अन्य विषयों पर पाठ्यसामग्री उपलब्ध है।
- लाइब्रेरी का सदस्यता फ़ार्म निःशुल्क है।
- फ़ॉर्म साफ अक्षरों में भरकर उस पर अपनी एक पासपोर्ट आकार की फ़ोटो चिपकाइए तथा साथ में आपका आधार कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट की एक प्रतिलिपि (Xerox) लगाकर फ़ॉर्म जमा कर दीजिए। साथ में (Verification) के लिए असल प्रत (Original) होनी ज़रूरी है। साथ दो फ़ोटो (परिचय पत्र के लिए) तथा रु. 300/- लेकर हमारे कार्यालय में कार्यालयीन समय सुबह 10 से शाम 5.30 बजे तक आ सकते हैं। रु.300/- में से रु. 200/- आपका जमा (deposit) रहेगा जो कि आपकी सदस्यता रद्द करवाने पर असल प्रत (Original Receipt) दिखाकर वापस ले सकते हैं। रु. 100/- पूरे सालभर की फ़ीस (Fees) है। जो कि 31 मार्च तक वैध रहेगी। उसके बाद नये साल के लिए रु. 100/- फिर जमा करने पड़ेंगे।
- इसके बाद आपको एक लाइब्रेरी कार्ड तथा पहचान-पत्र दिया जाता है। आपको 15 दिनों के लिए दो किताबें दी जाती हैं। उसके बाद किताब न लौटाने की स्थिति में प्रतिदिन रु.1/- के हिसाब से दंड लिया जाएगा। टेल़िफोन पर आप सिर्फ एक बार अपना सदस्यता क्रमांक बताकर अपने पुस्तक की अवधी 15 दिनों के लिए बढ़ा सकते हैं।
- पुस्तकालय के सदस्यों को ही पुस्तकालय में बैठकर पुस्तकें पढ़ने की अनुमति दी जायेगी। सदस्यों को बाहर की पाठ्यसामग्री पढ़ने की अनुमति नहीं दी जायेगी।
- हमारे यहाँ प्रतिलिपि (Xerox) की विशेष सुविधा उपलब्ध है। जिसका उचित मूल्य (प्रति पन्ना रु.1/-) देकर लाभ उठाया जा सकता है।
- पत्र-पत्रिकाओं को बाहर ले जाने की अनुमति नहीं है। संदर्भ ग्रंथ, रचनावली, शब्दकोष तथा विश्वकोष का अध्ययन सिर्फ पुस्तकालय में बैठकर ही किया जा सकता है।
- पुस्तकालय में मोबाईल पर संगीत सुनना तथा बातें करना मना है।
- भोजन अवकाश का समय दोपहर 1 बजे से 1.30 बजे तक है। तथा दूसरे और चौथे शनिवार भी लायब्रेरी बंद रहती है।
दूरभाष क्रमांक : 2281 2871 / 2281 0126