Logo

हिन्दुस्तानी प्रचार सभा

Hindustani Prachar Sabha

Gandhi

पत्रिका प्रकाशन पुरस्कार 2019

सम्पादक/प्रकाशक
...................
...................

अखिल भारतीय महात्मा गाँधी प्रकाशन (पत्रिका) पुरस्कार 2019

आपको सहर्ष सूचित किया जाता है कि महात्मा गाँधी की 150वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में हिन्दुस्तानी प्रचार सभा, मुंबई ने अखिल भारतीय स्तर पर उपरोक्त प्रकाशन पुरस्कार की घोषणा की है। इस प्रतियोगिता के नियम एवं शर्तें तथा प्रपत्र इस पत्र के साथ संलग्न हैं।
प्रतियोगिता में निम्नानुसार पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे --

प्रथम पुरस्कार = 1,00,000/- + सम्मान चिह्न
द्वितीय पुरस्कार = 50,000/- + सम्मान चिह्न
तृतीय पुरस्कार = 25,000/- + सम्मान चिह्न

आपसे अनुरोध है कि इस प्रतियोगिता में भाग लेकर उसे सफल बनाने में सहयोग करें।
इस विषय में किसी भी जानकारी के लिए प्रतियोगिता के संयोजक श्री संजीव निगम, निदेशक (का.) से 098212 85194/ 079778 87909 पर संपर्क किया जा सकता है।

शुभकामनाओं सहित,

(फ़िरोज़ पैच)
ट्रस्टी व मानद सचिव

  • पत्रिका हिन्दी/हिन्दुस्तानी में प्रकाशित तथा मुद्रित होनी चाहिए, जिसकी लिपि देवनागरी हो।
  • पत्रिका की प्रकाशन-अवधि अधिकतम त्रैमासिक हो।
  • वह कम से कम पिछले दो वर्षों से यानि कि जनवरी 2017 से नियमित प्रकाशित हो रही हो। इस आशय का प्रमाण-पत्र संलग्न करना होगा।
  • पत्रिका व्यावसायिक या गैर व्यावसायिक किसी भी प्रकार की हो सकती है। पत्रिका राजनीतिक, सामायिक, मनोरंजन, साहित्यिक, सामाजिक किसी भी प्रकार की हो सकती है।
  • पुरस्कारों का निर्णय विशेषज्ञों की एक समिति करेगी, जो कि पत्रिका में प्रकाशित सामग्री, साज-सज्जा, प्रकाशन-अवधि, सम्पूर्ण प्रभाव आदि आधार पर निर्णय करेगी।
  • प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए संलग्न प्रपत्र में सम्पूर्ण जानकारी भरकर तथा साथ में पिछले चार अंकों की एक-एक प्रति डाक/कुरियर से हमारे कार्यालय में 21 दिसम्बर 2019 तक भिजवा दें।
  • प्रतियोगिता में पुरस्कार विजेता पत्रिकाओं से एक प्रतिनिधि (सम्पादक/प्रकाशक) को हिन्दुस्तानी प्रचार सभा द्वारा फरवरी/मार्च मुंबई में आयोजित होने वाले पुरस्कार वितरण समारोह में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। उनके अपने मूल शहर से मुंबई आने-जाने तथा मुंबई में ठहरने की व्यवस्था ‘सभा’ द्वारा की जाएगी। यदि अन्य कोई व्यक्ति साथ आता है तो उसे अपना खर्च स्वयं वहन करना होगा।
  • प्रतियोगिता के परिणाम की सूचना हिन्दुस्तानी प्रचार सभा की वेबसाईट, फेसबुक पृष्ठ तथा सीधे पत्रों द्वारा दी जाएगी।
  • निर्णायकों का निर्णय अंतिम व सर्वमान्य होगा। इस विषय में कोई भी विवाद स्वीकार्य नहीं होगा।
  • पुरस्कार वितरण समारोह फरवरी-मार्च 2020 में आयोजित किया जाएगा।