Logo

हिन्दुस्तानी प्रचार सभा

Hindustani Prachar Sabha

7, Netaji Subhash Road, Charni Road (West), Mumbai – 400 002

7208525985/9820129917

hps.sabha@gmail.com

Logo
Logo
Logo

हिन्दुस्तानी प्रचार सभा

7, Netaji Subhash Road, Charni Road (West),
Mumbai – 400002
7208525985/9820129917
hps.sabha@gmail.com

समाचारों में

  • दीक्षान्त समारोह1

    25 मई 2017 को परीक्षा विभाग द्वारा उन स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए दीक्षान्त समारोह आयोजित किया गया जहाँ हमारे पाठ्यक्रम चल रहे हैं।

  • औरंगाबाद केंद्रीय कारागार में पुस्तकालय का उद्घाटन2

    4 जून 2017 को औरंगाबाद केंद्रीय कारागार में सभा द्वारा स्थापित पुस्तकालय का उद्घाटन डॉ. भूषण कुमार उपाध्याय, एडीजी एवं महानिरीक्षक (कारागार) महाराष्ट्र की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर सभा की ओर से संजीव निगम तथा उनके साथ राकेश कुमार त्रिपाठी मौजूद थे। इस अवसर पर बोलते हुए डॉ. उपाध्याय ने इस प्रोजेक्ट के लिए सभा की बहुत प्रशंसा की। उन्होंने इसे एक सुधार आंदोलन बताया।
    इस अवसर पर वहाँ एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तथा कैदी उपस्थित रहे थे। सभा के संजीव निगम ने इस अवसर पर सभा तथा इसकी गतिविधियों का संक्षिप्त परिचय दिया।

  • येरवडा केंद्रीय कारागार का दौरा3

    श्री फ़िरोज़ पैच, ट्रस्टी व मानद सचिव ने संजीव निगम तथा राकेश कुमार त्रिपाठी के साथ 16 जून 2017 को येरवडा केंद्रीय कारागार का दौरा किया। इस दौरे का उद्देश्य था वहाँ स्थापितपुस्तकालय की समीक्षा करना तथा वहाँ की किताबों की जानकारी तथा पुस्तकालय संबंधी अन्य डाटा को सुरक्षित रखने के लिए एक कम्प्यूटर देना।

  • सेंट जोसेफ कॉलेज ऑफ आर्ट्स एण्ड कॉमर्स के विद्यार्थियों का दौरा4

    17 जून 2017 को सेंट जोसेफ कॉलेज ऑफ आर्ट्स एण्ड कॉमर्स के 23 विद्यार्थी तथा उनके दो शिक्षकों ने सभा की लाइब्रेरी का दौरा किया। यहाँ पर उनका स्वागत डॉ. रीता कुमार तथा पुस्तकालयके स्टाफ द्वारा किया गया। उन्होंने पुस्तकालय का दौरा किया तथा सभा के अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया। राकेश कुमार त्रिपाठी ने सभा की गतिविधियों से परिचय करवाया।

  • आयकर विभाग के अनुवादकों का दौरा5

    देश के अलग-अलग भागों से प्रशिक्षण के लिए अपने आयकर विभाग में आए हुए अनुवादकों ने 21 जून 2017 को सभा का दौरा किया। डॉ. रीता कुमार ने उनका स्वागत किया। संजीव निगम नेउन्हें सभा के विषय में बताया तथा अनुवाद की प्रक्रिया की कुछ खास बातें भी बताई। इस अवसर पर सभा के राकेश कुमार त्रिपाठी और रईस अंसारी उपस्थित रहे थे।

  • मराठी के लोकरंग : हिन्दुस्तानी के संग6

    23 जून 2017 को ‘मराठी के लोकरंग : हिन्दुस्तानी के संग’ शीर्षक से एक अलग तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें मराठी के लावणी, बतावणी, गोंधल, पौवाड़ा की प्रस्तुतिहिन्दुस्तानी में की गई थी। यह प्रस्तुति मुंबई विश्वविद्यालय के लोकसंस्कृति विभाग से जुड़े कलाकारों द्वारा की गई थी। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे थे।

  • विशेष उल्लेख7

    श्री फ़िरोज़ पैच को “विश्व शांति अभियान न्यास’’ की ओर से शांतिदूत अवार्ड का पदक तथा प्रशस्ति पत्र प्राप्त हुआ। यह सम्मान उन्हें मानवता के कार्यों तथा भाषा की प्रगति के लिए कार्य करनेपर प्राप्त हुआ।

हिन्दुस्तानी ज़बान हिन्दी

हिन्दुस्तानी ज़बान हिन्दी

READ ONLINE


  • Periodicity: Quarterly
  • Single issue: Rs.70/-
  • Subscription: Rs.250/-(1 Yr.)
  • Subscription: Rs.750/-(3 Yrs.)

हिन्दुस्तानी ज़बान उर्दू

हिन्दुस्तानी ज़बान उर्दू

READ ONLINE


  • Periodicity: Quarterly
  • Single issue: Rs.70/-
  • Subscription: Rs.250/-(1 Yr.)
  • Subscription: Rs.750/-(3 Yrs.)