हिन्दुस्तानी प्रचार सभा तथा पी एस जी आर्ट्स ऐंड साइंस कॉलेज, कोयंबतूर के संयुक्त तत्त्वावधान में दिनांक 13 फ़रवरी 2024 को अंतर महाविद्यालयीन वाक् स्पर्धा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्या डॉ. डी. वृंदा ने विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाते हुए विभिन्न महाविद्यालयों से आए हुए प्रतियोगियों को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
प्रतियोगिता में 15 महाविद्यालयों के 76 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सभा की ओर से परियोजना समन्वयक राकेश कुमार त्रिपाठी ने क्रमशः प्रथम पुरस्कार हॉलीक्रॉस कॉलेज, त्रिची की संजना कुमारी, द्वितीय पुरस्कार कृष्णामल कॉलेज की दिव्यांशी गौड़, तृतीय पुरस्कार कवरी कॉलेज की एन गुंजन, तथा पी एस जी कॉलेज की अनघा सूजन व हॉलीक्रॉस कॉलेज की एम मनीषा जैन को प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किया। कार्यक्रम का संयोजन हिन्दी विभागाध्यक्ष जी रेणुका ने किया। निर्णायकों डॉ आर विजय लक्ष्मी, राकेश कुमार त्रिपाठी, तथा जी खुशबू ने निभाई। 120 से अधिक विद्यार्थी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे ।