'हिन्दुस्तानी प्रचार सभा' द्वारा अखिल भारतीय स्तर पर विद्यार्थियों के लिए आयोजित पेरीनबेन कैप्टन अखिल भारतीय हिन्दी निबंध प्रतियोगिता (विषय : क्या भारत कभी विकसित देश बनेगा या हमेशा विकासशील देश ही रहेगा।) आयोजित की गई। दिनांक 12 फरवरी 2026 को तीन निर्णायकों द्वारा साक्षात्कार के उपरांत 13 फरवरी 2026 को पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। 16 राज्यों से 480 निबन्ध प्राप्त हुए जिनमें से 12 का चयन किया गया, निबंधों को जांचने व साक्षात्कार की ज़िम्मेदारी डॉ. सुनीता मिश्रा, डॉ. रमा सिंह व डॉ. वैसाली पाचुंदे ने निभायी।
न्यासी व कोषाध्यक्ष श्री अरविंद डेगवेकर ने विद्यार्थीयों को सभा की गतिविधियों की जानकारी साझा की तथा उनका उत्साहवर्धन किया। निर्णायक में डॉ. सुनीता मिश्रा तथा डॉ. वैशाली पाचुंदे ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए भविष्य की उज्जवल कामना दी।
प्रतियोगिता में सोहम अनिल भंडारकार, धुलिया, महाराष्ट्र पुरस्कार, सुश्री सुप्रिया ओझा, आगरा, को द्वितीय व सुश्री रीति कुमारी, गोवा को तृतीय पुरस्कार के रूप में क्रमशः रु.15,000/-, रु.12,000/- और रु.10,000/- तथा रु.3000/- का तीन प्रोत्साहन पुरस्कार सुश्री प्रज्ञा, लखनऊ, सुश्री एम. अद्यशा प्रियदर्शिनी, राऊरकेला, उड़ीसा तथा प्रवीण कुमार त्रिपाठी बांदा, उत्तरप्रदेश को प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में डॉ. रीता कुमार (विशेष कार्य अधिकारी) ने कार्यक्रम की भूमिका बताई, राकेश कुमार त्रिपाठी, परियोजना समन्वयक ने निर्णायकों का परिचय देते कार्यक्रम का संचालन तथा पुरस्कारों की घोषणा की।