महाराष्ट्र के नंदूरबार जिला स्थित अनुदानित प्राथमिक व माध्यमिक आश्रम शाळा पाटलीपाडा, कारेघाट, पांगराण तथा गडद के 4 आश्रमस्कूलों के 8वीं से 12वीं तक के 741 विद्यार्थियों को अंग्रेजी-हिन्दी शब्दकोश का निःशुल्क वितरण सभा के परियोजना समन्वयक राकेश कुमार त्रिपाठी द्वारा किया गया। साथ ही विद्यार्थियों के मनोरंजन के लिए हिन्दुस्तानी प्रचार सभा द्वारा प्रकाशित 41 कहानियों का संकलन व परिकथा विदयालय को भेंट की गयी जिससे कि विद्यार्थी उसका लाभ उठा सकें।