माणिकराव गावित महाविद्यालय, विसरवाडी, नंदुरबार, महाराष्ट्र में 18 फरवरी को वाक् स्पर्धा का आयोजन किया गया जिसमें 3 विजेता विद्यार्थी व महाविद्यालय के प्राध्यापकों के साथ ही लगभग 60 छात्रों ने भाग लिया। आदिवासी महाविद्यालय में पहली बार हिन्दी प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्राचार्या डॉ. जयश्री गावीत ने विद्यार्थीयों को प्रोत्साहित किया तथा बढ़-चढ़कर प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। सभा की ओर से राकेश कुमार त्रिपाठी तथा अन्य महाविद्यालय के डॉ. अर्जुन एस. कुंभार व प्रा. रामदास गावीत ने निर्णायक की भूमिका निभाई।